यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रेल मंत्री ने दिया यात्रियों को तोहफा, तीन नई ट्रेनें शुरू
अगर आप ट्रेनों से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके फायदे के लिए है। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ...और पढ़ें

नई दिल्ली। अगर आप ट्रेनों से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके फायदे के लिए है। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल यात्रियों को जबरदस्त तोहफा दिया है।
सुरेश प्रभु ने आज दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से तीन साप्ताहिक ट्रेनों को शुरू किया। ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद रेल मंत्री ने लोगों से राजनीति से उठकर विकास में योगदान देने की अपील की।
रेल मंत्री ने जिन नई ट्रेनों की शुरुआत की वो आनंद विहार से मालदा, आनंद विहार से सहरसा और आनंद विहार से संतरागाछी के बीच चलेंगी।
