विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे अधिकारी गोद लेंगे स्टेशनः सुरेश प्रभु

By manoj yadavEdited By:
Published: Sun, 23 Nov 2014 08:57 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 09:03 PM (IST)

नवनियुक्त केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई के लिए अधिकारियों को एक-एक स्टेशन गोद लेने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नवनियुक्त केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई के लिए अधिकारियों को एक-एक स्टेशन गोद लेने का सुझाव दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित रेल मंत्री के इस सुझाव पर अमल के लिए करीब 700 स्टेशनों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें अगले महीने से अधिकारी गोद लेंगे।

स्टेशनों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए रेल मंत्री ने प्लेटफार्म पर खाद्य सामग्री पकाने पर रोक लगाने और भोजनालय सहित व्यावसायिक स्टाल को प्लेटफार्म से हटाने की भी वकालत की है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजे एक नोट में प्रभु ने कहा है, रेलवे में साफ-सफाई किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है। इस जिम्मेदारी से पाला झाड़ने के लिए चिकित्सा, व्यावसायिक और इंजीनियरिंग शाखाओं में लगातार खींचतान चलती रहती है। रेलवे के पास तकरीबन उतने ही अधिकारी (ए और बी श्रेणी) हैं जितने कि रेलवे स्टेशन हैं। यह एक अच्छा विचार हो सकता है कि सफाई के लिए एक स्टेशन को एक अधिकारी गोद ले ले।

देशभर में करीब 7,500 रेलवे स्टेशन हैं। अभी साफ-सफाई के लिए केवल 700 स्टेशनों को चुना जा रहा है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जहां पर ट्रेनों का संचालन महत्वपूर्ण है, उन स्टेशनों को चुना जा रहा है। रेलवे ने इस साल दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान शुरू किया था। तत्कालीन रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने खुद झाड़ू उठाकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सफाई की थी।

पढ़ेंः ट्रेनों में सीट बढ़ाने के लिए रेल मंत्री ने बताया नया फार्मूला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।