विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल ने भ्रष्टाचार पर भाजपा को खदेड़ा

By Edited By:
Published: Fri, 04 Apr 2014 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 05 Apr 2014 11:19 AM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की खिंचाई करते हुए भाजपा शासित राज्यों के भ्रष्टाचार को नजरअंदाज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेल्लारी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की खिंचाई करते हुए भाजपा शासित राज्यों के भ्रष्टाचार को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। साथ ही मोदी के 'कांग्रेस मुक्त भारत' के नारे को भी सिरे से खारिज कर दिया। राहुल ने कहा कि जो ऐसा सोचते हैं, उनका ही सूपड़ा साफ हो जाएगा।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा के भाजपा में शामिल होने पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा नेता पूरे देश में घूम-घूमकर भ्रष्टाचार के खिलाफ बातें कर रहे हैं। वे ये कैसे भूल जाते हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके नेता और बेल्लारी की खदानों को लूटने वाले लोग उनकी पार्टी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बेल्लारी को लूटने वाले लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। जनार्दन रेड्डी और करुणाकर रेड्डी का नाम लिए बिना राहुल ने कहा कि जेल में बंद भ्रष्ट लोग और भ्रष्टाचार कहीं नजर नहीं आएगा। मोदी घूम-घूमकर कह रहे हैं कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, लेकिन जब वह कर्नाटक आते हैं तो येद्दयुरप्पा उनके साथ खड़े नजर आते हैं। उन्हें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार नजर नहीं आता। मंगलूर रैली में राहुल ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं है। यह बहुत पुरानी विचारधारा है, जो इसे मिटाना चाहेगा वह खुद मिट जाएगा।

महिला अपराध पर भ्रम फैला रहीं सोनिया: मोदी

भाजपा को नहीं दिखता देश का विकास: सोनिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।