विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला अपराध पर भ्रम फैला रहीं सोनिया : मोदी

By Edited By:
Published: Fri, 04 Apr 2014 08:35 AM (IST)Updated: Fri, 04 Apr 2014 06:00 PM (IST)

महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेरा। गत वर्ष 16 दिसंबर के चर्चित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेरा। गत वर्ष 16 दिसंबर के चर्चित दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले और तंदूर कांड का जिक्र करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली कांग्रेस के भीतर ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस सिलसिले में उन्होंने लातूर में पिछले महीने कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता कल्पना गिरि की हत्या का भी जिक्र किया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के चर्चित तंदूर कांड में एक कांग्रेस नेता ने अपने पत्नी को मारकर उसे तंदूर में जला दिया था। इस दौरान मोदी ने नक्सलियों से हथियार छोड़कर विकास के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मोदी ओड़िशा के नौपाड़ा व बलांगीर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगियों के शासन वाले सात राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अपराधों की संख्या सर्वाधिक है। जबकि सर्वाधिक अपराध वाले दस राज्यों में एक भी भाजपा शासित राज्य नहीं है। ये आंकड़े नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के हैं। कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा, सोनिया जी आप महिला हैं। फिर भी महिला अपराध पर आप देश की जनता को भ्रमित करती हैं। देश जानना चाहता है कि आपकी सरकारों वाले राज्य में महिलाओं पर इतने अपराध क्यों हो रहे हैं ? महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने निर्भया फंड के एक हजार करोड़ रुपये में से एक भी रुपया क्यों नहीं खर्च किया गया ?

नक्सलियों से हथियार छोड़कर कलम थामने का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा कि पढ़-लिखकर ही खुद का और समाज का विकास हो सकता है। विकास के बाद ही आर्थिक प्रगति होती है और सुविधाजनक जीवन की राह मिलती है। ओड़िशा के गरीबी और भुखमरी से प्रभावित जिलों में मोदी ने कहा, पिछले लोकसभा चुनाव के मौके पर कांग्रेस ने सौ दिन में महंगाई खत्म करने का वादा किया था। लेकिन वह अपना वादा पूरा करने में असफल रही। इससे साबित होता है कि कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को धोखा देती है। राज्य की नवीन पटनायक सरकार को उन्होंने बेकार और नाकारा करार देते हुए कहा कि समय आ गया है अब कांग्रेस को दिल्ली और बीजद को ओड़िशा की सत्ता से बाहर किया जाए। मोदी खुद को सेवक बताते हुए चुनाव में भाजपा को जिताने का आह्वान किया।

पढ़ें: तीन माह में पचास करोड़ कमाने वाले से रिश्ता बताएं राहुल: मोदी

यूपी और राजस्थान में भाजपा को अधिकतम सीटें मिलने का अनुमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।