विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेताओं ने कराए यूपी में दंगे: राहुल

By Edited By:
Published: Wed, 09 Oct 2013 02:03 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2013 09:21 AM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर और अलीगढ़ में रैली को संबोधित करते विपक्षी पार्टियों पर जमकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामपुर/अलीगढ़। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर और अलीगढ़ में रैली को संबोधित करते विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2014 में केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। राहुल ने रामपुर में रैली को संबोधित करते कहा कि यूपीए सरकार ने आपको खाने का अधिकार दिया, आरटीआइ देकर बंद दरवाजे खोले। उन्होंने कहा कि गरीबों के विकास से जीत मिल सकती है। हमने गरीबों का विकास किया है। इसलिए कांग्रेस जीतेगी और लोगों की आगे भी भलाई करेगी।

राहुल ने कहा कि इस बार केंद्र में युवाओं की शक्ति की सरकार होगी। कोई भी दल युवाओं और महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त मौका नहीं देते लेकिन हमने ऐसा किया है और आगे भी करते रहेंगे। राहुल ने यूपी सरकार में कद्दावर मंत्री आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने फैक्टरियां बंद कर लोगों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में यूपी में वोट के लिए दंगे कराए गए।

इससे पहले राहुल गांधी ने अलीगढ़ की रैली में समाजवादी पार्टी पर एक तरफ जमकर निशाना साधा, तो दूसरी तरफ अपनी पीठ भी खूब थपथपाई। राहुल ने कहा, 'अखिलेश यादव ने वादे किए, लेकिन पूरे नहीं किए।' दूसरी तरफ उन्होंने भूमि अधिग्रहण और भोजन गारंटी बिल के लिए अपनी पार्टी की पीठ थपथपाई।

मोदी से पिछड़े राहुल गांधी

..भइया लड़ाई तो कराई जाती है

अलीगढ़ और रामपुर की रैली में राहुल अपने अंदाज में बोले, 'भइया लड़ाई कराई जाती है। उत्तर प्रदेश में ऐसी राजनीतिक शक्तियां हैं जो जानती हैं कि लड़ाई कराए बिना चुनाव नहीं जीत सकतीं। मुजफ्फरनगर का दंगा राजनीतिक दलों ने कराया है। दंगे में कोई नेता नहीं मरा।' रामपुर की रैली में तो राहुल की मौजूदगी में ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दंगों के लिए सीधे प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां पर अंगुली उठाई। राहुल ने भी रामपुर के विकास के बहाने आजम और सपा को घेरा।

राहुल ने माया पर साधा निशाना

यूपी में लैपटॉप है, बिजली नहीं

अच्छी भीड़ से उत्साहित राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा कि यूपी में कंप्यूटर सरकार है। लैपटॉप बांटे जा रहे हैं, लेकिन इसको चलाने के लिए बिजली नहीं है। राहुल ने खाद्य सुरक्षा पर अखिलेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यूपी में 2014 के चुनाव तक जनता को यह अधिकार नहीं मिलेगा। सपा को डर है कि इसे लागू कर दिया तो जनता उसका पत्ता साफ कर देगी।

जो ठीक लगा, कह दिया

राहुल ने दागियों को बचाने वाले अध्यादेश का इशारों में उल्लेख किया। कहा, ढंग भले ठीक नहीं था, लेकिन सच का कहने का कोई समय नहीं होता। जो ठीक लगा, कह दिया। भूमि अधिग्रहण कानून का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि टप्पल में किसानों की लड़ाई के वक्त हमने वादा किया था, भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन का। विरोध के बावजूद यह बिल संसद में पेश करके पास करा दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर