विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रशांत भूषण बोले, असंवैधानिक है अनुशासन समिति

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Mon, 20 Apr 2015 10:56 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2015 04:41 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता प्रशांत भूषण ने कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए अनुशासन समिति के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता प्रशांत भूषण ने कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए अनुशासन समिति के गठन पर ही सवाल उठा दिए हैं। उनके मुताबिक, अनुशासन समिति असंवैधानिक है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण के अलावा आनंद कुमार और अजीत झा को 17 अप्रैल को नोटिस भेजा था, जिसका जवाब उन्हें रविवार तक देना था लेकिन कल शाम तक किसी भी नेता ने जवाब दाखिल नहीं किया था।

पिछले हफ्ते पार्टी के खिलाफ गुड़गांव में स्वराज संवाद का आयोजन करने और पार्टी विरोधी गतिविधियां चलाने के आरोप में अनुशासन समिति ने इन चारों को कारण बताओ नोटिस दिया था। अब इन चारों नेताओं को पार्टी से निकाला जाना तय माना जा रहा है।

बताया गया है कि बागी नेता ने पार्टी की अनुशासन समिति के चेयरमैन दिनेश वाघेला से बात कर और पार्टी नेतृत्व को एक चिट्ठी लिखकर निष्पक्ष फैसला करने के लिए पंकज गुप्ता और आशीष खेतान को अनुशासन समिति से हटाने की मांग भी की है।

पढ़ेंः नोटिस के जवाब में योगेंद्र ने लिखा ये जोक

पढ़ेंः केजरीवाल की नींद उड़ाएंगे योगेंद्र यादव