विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटिस के जवाब में योगेंद्र ने लिखा 'ए जोक'

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sat, 18 Apr 2015 10:03 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 11:01 AM (IST)

आम आदमी पार्टी द्वारा भेजे गए नोटिस पर योगेंद्र यादव ने निशाना साधा है। इस नोटिस के जवाब में उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी द्वारा भेजे गए नोटिस पर योगेंद्र यादव ने निशाना साधा है। इस नोटिस के जवाब में उन्होंने अपनी फेसबुक पर 'जोक' लिखकर पोस्ट किया है। उनका कहना है कि यह नोटिस उन नेताओं ने भेजा है जो अनुशासन समिति के सदस्य ही नहीं है।

योगेंद्र यादव ने इस पोस्ट के द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। उन्होंने लिखा कि 'मैंने टीवी चैनलों पर देखा कि हमें नोटिस भेजा गया है। इसे उन सदस्यों ने भेजा है जो अनुशासन समिति के सदस्य ही नहीं हैं। इसके बाद मैंने दिनेश वाघेला से बात की जो इस समिति के मुखिया हैं। उन्होंने बताया कि वह बाहर हैं और उन्हें ऐसे किसी नोटिस के बारे में जानकारी नहीं ।

गौरतलब है कि विरोधी खेमे के प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने 'संवाद समिति' की बैठक की थी जिसके चलते उन्हें यह नोटिस भेजा गया था।

पढ़ें : स्वराज बैठक पर यादव-भूषण समेत चार को आप का नोटिस

केजरीवाल की नींद उड़ाएंगे योगेंद्र यादव