विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनंतनगर में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

By Edited By:
Published: Fri, 29 Aug 2014 06:26 PM (IST)

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनगर में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार उप अधीक्षक के दफ्तर के बाहर अज्ञात आतंकी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें कांस्टेबल फयाज अहमद बुरी तरह घायल हो गया। अहमद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक

News Article Hero Image

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनगर में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार उपायुक्त के दफ्तर के बाहर अज्ञात आतंकी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें कांस्टेबल फयाज अहमद बुरी तरह घायल हो गया। अहमद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फिलहाल घटना में कोई भी आतंकी मारे जाने या पकड़े जाने की खबर नहीं है। पाकिस्तान की ओर से भी सीमा पर लगातार सीज फायर का उल्लंघन जारी है।

पढ़ें: राजस्थान बॉर्डर से घुसपैठ की फिराक में 15 आतंकी, बढ़ी चौकसी

पढ़ें: कश्मीर विधान परिषद में पाक से वार्ता का प्रस्ताव पारित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।