विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्सप्रेस वे का बैरियर तोड़ भागा नारायण साईं!

By Edited By:
Published: Sat, 30 Nov 2013 02:39 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2013 06:38 PM (IST)

मथुरा [जागरण संवाददाता]। दुष्कर्म का आरोपी और संत आसाराम बापू का बेटा नारायण साईं शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मथुरा [जागरण संवाददाता]। दुष्कर्म का आरोपी और संत आसाराम बापू का बेटा नारायण साईं शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर स्थित खंदौली पर टोल बैरियर तोड़कर स्कॉर्पियो से भाग निकला। उसे पकड़ने के लिए मथुरा पुलिस ने तीन घंटे तक जबरदस्त नाकेबंदी की, वृंदावन के आश्रमों में छापे मारे, लेकिन स्कॉर्पियो और साईं का कहीं पता नहीं चला।

शनिवार प्रात: करीब आठ बजे यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली टोल प्लाजा पर एक सफेद स्कॉर्पियो में नारायण साईं अपने दो अन्य साथियों के साथ पुलिस को दिखाई दिया। आगरा पुलिस को देख उसकी स्कॉर्पियो बैरियर तोड़ कर दिल्ली की तरफ भागी। इस पर मथुरा पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। एसएसपी गुलाब सिंह ने जिले से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों की नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो की तलाश कराई। लेकिन स्कॉर्पियो पहले ही रास्ते में किसी कट से निकल गई। करीब तीन घंटे की कार्रवाई के बाद पुलिस को निराशा ही हाथ लगी।

पढ़ें: नारायण साई के पोस्टर थानों में चस्पा

इसके बाद पुलिस को खबर मिली कि पांच लाख का इनामी नारायण साईं राया कट से वृंदावन में प्रवेश कर गांधी मार्ग स्थित एक आश्रम में आकर छिप गया है। कोतवाली पुलिस ने इस पर कई आश्रमों में छापा मार कार्रवाई की। लेकिन दो घंटे की छानबीन के बाद भी उसके हाथ खाली ही रहे। एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि साईं के यमुना एक्सप्रेस वे से मथुरा की तरफ जाने की सूचना रेंज कंट्रोल से सेट पर प्रसारित की जा रही थी।

उसी के आधार पर यहां सुबह करीब तीन घंटे तक जिले भर में नाकाबंदी करके बताई गई स्कॉर्पियो की तलाश कराई गई। मगर स्कॉर्पियो का कहीं कोई पता नहीं चल सका। एसएसपी ने बताया कि नारायण साईं के मथुरा में छिपे होने की कोई आशंका नहीं है। फिर भी पुलिस सतर्क है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।