विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नारायण साई के पोस्टर थानों में चस्पा

By Edited By:
Published: Thu, 28 Nov 2013 06:09 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 28 Nov 2013 06:10 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : जिस यूपी की बेटी ने कथावाचक आसाराम के अरबों रुपये के साम्राज्य का काला सच दुनिया में सामने लाई। उसी प्रदेश में एक बार फिर उनके बेटे नारायण साईं की सरगर्मी से तलाश तेज हो गई है। दो सगी बहनों से दुष्कर्म के आरोप में फंसे साईं की तलाश आसाराम के सभी आश्रमों में खासतौर से है। इसीलिए सूबे के थानों में भगोड़े साईं के पोस्टर चिपकने शुरू हो गए हैं।

प्रेम उर्फ नारायण निवासी जहांगीरपुरा सूरत (गुजरात) को वहां के चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट ने भगोड़ा घोषित किया है। कोर्ट के उस आदेश के बाद सूरत पुलिस दुष्कर्म आरोपित को ढूंढ निकालने के लिए हर जतन कर रही है। उसके सिर पर पांच लाख का इनाम भी है। चूंकि, यूपी में आसाराम का खासा प्रभाव है। यहां से नेपाल की सीमा भी मिलती है। पिछले दिनों उसके आगरा, लखीमपुर समेत कई जिलों में हुलिया बदलकर देखे जाने की खबरें भी सामने आईं थीं। ऐसे में गुजरात पुलिस यूपी पर खास निगाह रखे है। उसके पोस्टर गुजरात में पहले ही चिपक चुके हैं। अब यूपी के थानों में भी साईं के पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। पोस्टर में नरायण साई का असली नाम प्रेम उर्फ नारायण (41) है। पोस्टर पर अंकित पांच लाख के इनाम को भी प्रमुखता से दिया गया है। सूरत पुलिस के आयुक्त का मोबाइल नंबर भी दर्ज है, जिसपर सूचना दी जा सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ने बताया कि नारायण साई को ढूंढने के लिए थानों में पोस्टर चस्पा करना एक विधिक कार्रवाई है। इससे आरोपित को ढूंढने में सूरत पुलिस को मदद मिलेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर