विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी ने कहा- 'मन की बात' कार्यक्रम ने मुझे हर परिवार का सदस्य बनाया

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 08:23 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 28 May 2017 11:43 AM (GMT+05:30)

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर 26 मई को मन की बात को किताब के रूप में लॉन्च किया गया था।

PM मोदी ने कहा- 'मन की बात' कार्यक्रम ने मुझे हर परिवार का सदस्य बनाया
PM मोदी ने कहा- 'मन की बात' कार्यक्रम ने मुझे हर परिवार का सदस्य बनाया

नई दिल्ली,जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 32वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। 'मन की बात' का यह संस्करण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में मोदी सरकार के तीन साल पूरे हुए हैं।

पीएम मोदी की बड़ी बातें

- रमजान का पवित्र महीना शांति, एकता को बढ़ावा देने में सहायक होगा

-5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस

-5 जून का प्रकृति के साथ जुड़ने का वैश्विक अभियान, हमारा स्वयं का भी अभियान बनना चाहिए

-हमारे यहां कहा गया है- माता भूमिः पुत्रो अहम् पृथिव्याः अर्थात् जो शुद्धता है, वह हमारी पृथ्वी के कारण है

-बारिश के मौसम में वृक्षारोपण को बढ़ावा दें

-मैं बहुत खुश हूं कि हमारी युवा पीढ़ी देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्रामों के बारे में रुचि ले रही है

-योग दिवस को लेकर विश्व के सभी नेताओं को चिट्ठी लिखी

-योग के द्वारा विश्व को एक सूत्र में हम जोड़ चुके हैं। जैसे योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को जोड़ता है, वैसे ही आज योग विश्व को जोड़ रहा है

-योग दिवस पर 3 पीढ़ी की योग करती तस्वीर मुझे भेजें

-सरकार ने राज्य सरकारों के सहयोग से जनप्रतिनिधियों की मदद द्वारा कूड़ा प्रबंधन का महत्वपूर्ण अभियान छेड़ना तय किया है

-विश्व पर्यावरण दिवस पर देश के 4 हज़ार नगरों में सॉलिड व लिक्विड वेस्ट को कलेक्ट करने के लिए हरे व नीले रंग के कूड़ेदान उपलब्ध होंगे

-सूखा कचरा नीले और गीला कचरा हरे कूड़ेदान में डालें

-कूड़े को कूड़े के तौर पर देखना बंद करें

-सरकार के 3 साल पूरे होने पर आलोचना का स्वागत

-सरकार की तीसरी सालगिरह पर कई सर्वे हुए

-जम्मू-कश्मीर का ‘रियासी ब्लॉक खुले में शौच से मुक्त हुआ है, ब्लॉक के सभी नागरिकों व प्रशासन को बधाई

-मन की बात कार्यक्रम ने मुझे हर परिवार का सदस्य बनाया

-अबुधाबी के कलाकार अकबर साहब का आभार, जिन्होंने 'मन की बात' के विषयों पर एक भी रुपया लिए बिना अपना प्यार जताने के लिए स्केच तैयार किया

'मन की बात' पर किताब लॉन्च
मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर 26 मई को मन की बात को किताब के रूप में लॉन्च किया गया।‘मन की बात : ए सोशल रिवोल्युशन ऑन रेडियो’ और ‘मार्चिंग विद ए बिलियन- एनालाइजिंग नरेन्द्र मोदी गवर्नमेंट एट मिडटर्म’ के नाम राष्ट्रपति भवन में दो किताबों का अनावरण किया गया। 

यह भी पढ़ें: गंगा में गाद की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री से मिले नीतीश कुमार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।