विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंगा में गाद की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री से मिले नीतीश कुमार

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sat, 27 May 2017 10:03 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 27 May 2017 10:11 PM (GMT+05:30)

नीतीश कुमार ने गंगा में गाद जमने से बिहार में हर साल आने वाले बाढ़ और उससे होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाया था।

गंगा में गाद की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री से मिले नीतीश कुमार
गंगा में गाद की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री से मिले नीतीश कुमार

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार में गंगा में गाद की समस्या का आंकलन के लिए 10 जून के पहले विशेषज्ञों की टीम राज्य का दौरा करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने गंगा में गाद जमने से बिहार में हर साल आने वाले बाढ़ और उससे होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाया था। नीतीश कुमार का कहना था कि गाद को गंगा से निकालकर किनारे पर जमा करना समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि इसे नदी के बहाव के साथ बहने का उपाय किया जाना चाहिए।

गंगा में गाद जमने के लिए फरक्का बराज को जिम्मेदार ठहराते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इसकी उपयोगिता के पुनर्मूल्यांकन का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि गंगा में गाद की समस्या से निपटने के लिए बनाई गई चितले समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में गाद को बहने का रास्ता देने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण और अंतरराज्यीय परिषद की बैठकों में बिहार लगातार इस मुद्दे को उठाता रहा है, लेकिन अभी तक इस पर कारगर कदम नहीं उठाया गया है। इसी कारण मारीशस के प्रधानमंत्री के साथ भोजन पर आमंत्रित नीतीश कुमार में हैदराबाद हाऊस में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग से मुलाकात की और गंगा में गाद की समस्या का मुद्दा उठाया।

नीतीश कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम के कारण गंगा में इस समय पानी बहुत कम है और नदी में जमे गाद को आसानी से देखा जा सकता है। उनके अनुसार एक बार बरसात शुरू हो जाने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ जाएगा और इसके बाद गाद का सही आंकलन नहीं किया जा सकेगा। इसी कारण उन्होंने प्रधानमंत्री से 10 जून के पहले विशेषज्ञों की टीम गाद का आंकलन के लिए भेजने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए समय पर विशेषज्ञों की टीम भेजने का आश्वासन दिया।

नीतीश कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री के समस्या उठाने के बाद इस पर कार्रवाई का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जहाजरानी मंत्रालय के अपर सचिव आलोक श्रीवास्तव और जल संसाधन मंत्रालय के सचिव अमरजीत सिंह ने बिहार भवन आकर मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान बिहार के मुख्य सचिव भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः सहारनपुर कांड का सच: सामने आयी भीम आर्मी की फंडिंग की हक़ीकत

यह भी पढ़ेंः केंद्र के फैसले के खिलाफ पूरे केरल में बीफ फेस्ट का आयोजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।