विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग को पछाड़ TIME में पीएम मोदी का जलवा कायम

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 06:48 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 21 Apr 2017 06:01 AM (GMT+05:30)

इस साल के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में पीएम मोदी और पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा को जगह दी गई है।

ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग को पछाड़ TIME में पीएम मोदी का जलवा कायम
ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग को पछाड़ TIME में पीएम मोदी का जलवा कायम

नई दिल्ली, जेएनएन। टाइम मैगजीन की विश्व के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची आ गई है। इसमें भारत की तरफ से सिर्फ दो नामों को जगह दी गई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा शामिल हैं। 

इस साल के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में पीएम मोदी और पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा को जगह दी गई है। इस सूची में अग्रदूत, कलाकार, टाइटन्स, और नेता और ऐसे लोगों को जगह दी जाती है जिन्होंने पूरे विश्व को अपने कामों से प्रभावित किया हो। 

इस सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को भी जगह दी गई है। इस सूची में विकी लीक्स के फाउंडर जूलियन असांज और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को भी जगह मिली है।

तो वहीं पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को टाइटंस की सूची में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जून में कर सकते हैं द्विपक्षीय वार्ता

यह भी पढ़ें: मोदी के फैसले का असर, खत्म हो रही VIP परंपरा, कई राज्यों के CM ने हटाई लाल बत्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।