विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी बोले, जलियांवाल बाग के शहीदों की कुर्बानी को नहीं भुलाया जा सकता

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 03:14 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 03:45 PM (IST)

बैसाखी के दिन 13 अप्रैल 1919 को ब्रिटेन के ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड डायर ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में इकट्ठे ...और पढ़ें

पीएम मोदी बोले, जलियांवाल बाग के शहीदों की कुर्बानी को नहीं भुलाया जा सकता
पीएम मोदी बोले, जलियांवाल बाग के शहीदों की कुर्बानी को नहीं भुलाया जा सकता

नई दिल्‍ली, आइएएनएस। देश में आज बैसाखी की धूम है। आज ही के दिन पंजाब में जलियांवाला बाग कांड हुआ था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरे देश को बैसाखी की बधाई दी। साथ ही पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग कांड में शहीद हुए लोगों को भी याद किया। 

पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग कांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसके अलावा भी कई प्रदेश के मुख्‍यमंत्रियों को नेताओं ने भी जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को याद किया।

बता दें कि बैसाखी के दिन 13 अप्रैल 1919 को ब्रिटेन के ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड डायर ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में इकट्ठे हुए हजारों निहत्थे मासूम भारतीयों पर अंधाधुंध गोलियां चलवा दी थीं। इस गोलीबारी में कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शहीद हो गए थे। जलियांवाल बाग से बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक ही दरवाजा था या दो-तीन छोटी गलियां थी। लेकिन अंग्रेजों ने लोगों को चारों ओर से घेर कर फायरिंग शुरू कर दी थी।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में नहीं चली मोदी लहर, नंजनगुड और गुंडलपेट सीट पर कांग्रेस की जीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।