यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पेट्रोल-डीजल के दामों में कल हो सकती है 2 रुपये तक की कटौती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट की वजह से एक बार फिर आम आदमी को राहत ...और पढ़ें

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट की वजह से एक बार फिर आम आदमी को राहत मिल सकती है। सरकार एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये तक की कमी करने पर विचार कर रही है। संभावना है कि यह कटौती कल देर रात से लागू भी हो जाए।
इससे पहले पहले 18 अक्टूबर को डीजल की कीमतों में 3.75 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। वहीं पेट्रोल की कीमतों में भी एक रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 25 फीसद की गिरावट आई है। इसके चलते देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कमी आई है। यही वजह है कि इसका सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है।
