विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सस्ते दिनों के संकेत: एक रुपये प्रतिलीटर सस्ता हुआ पेट्रोल

By Murari sharanEdited By:
Published: Tue, 14 Oct 2014 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 14 Oct 2014 09:34 PM (IST)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही लगातार गिरावट का फायदा तेल कंपनियों ने आम जनता को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही लगातार गिरावट का फायदा तेल कंपनियों ने आम जनता को देना शुरू कर दिया है। इस श्रेणी में मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कमी की गई। नई कीमत आज मध्यरात्रि से लागू हो जाएगी।

इससे पहले पिछले माह के अंत में पेट्रोल की कीमतों में 65 पैसे प्रति लीटर की राहत दी गई थी। हालांकि डीजल के दामों में कमी नहीं की गई। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि डीजल की कीमत में तकरीबन दो रुपये से अधिक की कटौती की जाएगी, मगर ऐसा नहीं किया गया है। अगस्त में भी पेट्रोल की कीमतों में दो बार कमी की गई थी।

पढ़ें: पेट्रोल 65 पैसे प्रति लीटर सस्ता डीजल पर फैसला जल्द

पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल हुआ और महंगा