विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘उत्‍पाद नहीं बल्‍कि रामदेव की इमेज चला रही इनकी कंपनी’

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2016 01:28 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2016 01:31 PM (IST)

केवल टॉयलेट सोप के मामले में पतंजलि प्रतिस्‍पर्धा कर रहा बाकि कैटेगरी में उत्‍तराखंड की कंपनी काफी पीछे है।

News Article Hero Image

मुंबई। गोदरेज की ओर से बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के उत्पादों पर सवालिया निशान लगा दिया गया है। गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन, आदि गोदरेज ने कहा, ‘पतंजलि अपने संस्थापक रामदेव की बेहतर छवि का फायदा उठा रही है। इसी के जरिए कंपनी घी व शहद जैसे साधारण उत्पादों को बेचने में सफलता प्राप्त कर रही है लेकिन वैल्यू एडेड सेग्मेंट में यह अभी काफी पीछे है।‘

मुंबई में इंडस्ट्री लॉबी आइएमसी द्वारा आयोजित इंटरएक्टिव सेशन के दौरान गोदरेज ने कहा, ‘ऐसा लग रहा कि योग व आयुर्वेद में बाबा रामदेव की बेहतर छवि का फायदा उठाते हुए पतंजलि अपने सेल्स को बढ़ा रहा है लेकिन इसकी अधिकांश बिक्री सामान्य उत्पादों जैसे घी और शहद में ही हो रही है। वैल्यू एडेडेड उत्पादों की बिक्री मामले में यह काफी पीछे है।

अब UP में 1000 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश करेगा पतंजलि योग पीठ

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, उन्होंने कहा कि गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स से पतंजलि केवल टॉयलेट सोप सेग्मेंट में प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

आईआईएफएल जैसे ब्रोकरेजेस ने 2020 तक पतंजलि का रेवेन्यु 20 हजार करोड़ रुपए के पार जाने का अनुमान भी लगाया है, साथ ही उसे दूसरी एफएमसीजी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बताया है। रामदेव की कंपनी को मैगी नूडल्स पर पिछले दिनों प्रतिबंध लगने से भी बड़ा फायदा हुआ है।

बाबा रामदेव की यूपी में दस्तक, प्लांट लगाएगी पतंजलि आयुर्वेद