यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उपभोक्ता संरक्षण के लिए पासवान आज से शुरु करेंगे एक संयुक्त अभियान
केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान आज उद्योग निकायों की उपस्थिति में उद्योगों के लिए आत्म ...और पढ़ें

नई दिल्ली। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान आज उद्योग निकायों की उपस्थिति में उद्योगों के लिए आत्म नियामक कोड और उपभोक्ता संरक्षण के लिए एक संयुक्त अभियान शुरु करेंगे।
पासवान उपभोक्ता संरक्षण सरकार के रोड मैप के बारे में और अब तक की गई पहल के बारे में एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देंगे। सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में कार्यक्रम शुरु होगा और दोपहर 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
