विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू, 18 विधेयक पेश किए जाएंगे

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Sun, 16 Jul 2017 06:25 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2017 09:17 AM (IST)

संसद के आगामी मानसून सत्र में कुल 18 विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा में पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू, 18 विधेयक पेश किए जाएंगे
संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू, 18 विधेयक पेश किए जाएंगे

नई दिल्ली, प्रेट्र : संसद के आगामी मानसून सत्र में कुल 18 विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा में पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। एक शोध संस्था पीआरएस लेजस्लेटिव रिसर्च ने शनिवार को यह जानकारी दी है। मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा।

 पीआरएस लेजस्लेटिव के वत्सल खुल्लर ने बताया कि इनमें से नौ विधेयक लोकसभा से पारित हो चुके हैं। उन्हें राज्यसभा से पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। लोकसभा से पारित हो चुके विधेयकों में व्हिसल ब्लोवर्स संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2015 और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (निरसन) विधेयक, 2017 भी शामिल हैं। उनके अनुसार, द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बिल, 2017, भ्रष्टाचार रोधी (संशोधन) विधेयक, २०१३ तथा सिटीजनशिप (संशोधन) विधेयक, 2016 जैसे विधेयक दोनों सदनों से पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं।

 उन्होंने बताया कि प्रबंधन में श्रमिकों की भागीदारी विधेयक, 1990 और पूर्वोत्तर परिषद (संशोधन) विधेयक, 2013 को वापस लेने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक, 2017 तथा वित्तीय समाधान और जमा बीमा (एफडीआरआइ) विधेयक, 2017 उन 16 विधेयकों में शामिल हैं, जिन्हें पेश और विचार-विमर्श करने के साथ-साथ पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।