यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंचायत के फरमान पर मासूम से हुआ रेप
झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया के फरमान पर 10 वर्षीय बालिका के साथ रेप किया गया। आरोपी की पत्नी के साथ गांव के ही एक युवक ने शराब के नशे में छेड़खानी की थी।

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया के फरमान पर 10 वर्षीय बालिका के साथ रेप किया गया। आरोपी की पत्नी के साथ गांव के ही एक युवक ने शराब के नशे में छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत पर पंचायत ने उसकी बहन के साथ रेप करने का फैसला सुनाया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने समाज के मुखिया घोषाल पासी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
दिनदहाड़े हुई इस दिल दहलाने वाली घटना को पूरा गांव देखता रहा, लेकिन किसी ने मासूम को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। मुखिया ने फरमान जारी किया था कि जो भी उसे बचाएगा उसके परिवार की लड़की को भी यही सजा दी जाएगी। इससे पहले सोमवार रात एक युवक ने नशे की हालत में बस्ती के दूसरे युवक की पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी।
उसने समाज के मुखिया घोषाल पासी से इसकी शिकायत की। मंगलवार को घोषाल पंचायत में फैसला सुनाया कि पीड़ित युवक आरोपी की 10 वर्षीया बहन के साथ रेप करे। वारदात के बाद बालिका के माता-पिता ने गोमिया थाने में मामला दर्ज कराया।