यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 77 वर्षीय ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार
उत्तरी दिल्ली में बारह वर्षीय घरेलू सहायिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 77 वर्षीय बुजुर्ग ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्र सहगल के रूप में हुई है। शहर के बड़े ट्रांसपोर्टरों में शुमार महेंद्र कई टूरिस्ट बसों का मालिक है। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व जु

नई दिल्ली, जासं। उत्तरी दिल्ली में बारह वर्षीय घरेलू सहायिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 77 वर्षीय बुजुर्ग ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्र सहगल के रूप में हुई है। शहर के बड़े ट्रांसपोर्टरों में शुमार महेंद्र कई टूरिस्ट बसों का मालिक है। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व जुवेनाइल एक्ट आदि मामलों में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी के घर नाबालिग को काम पर लगाने वाली प्लेसमेंट एजेंसी के बारे में भी छानबीन की जा रही है।
कनॉट प्लेस स्थित सिंधिया हाउस में ट्रांसपोर्ट एजेंसी चलाने वाले महेंद्र सहगल अपनी पत्नी के साथ मलकागंज में रहते हैं। दंपती के सभी बच्चे शादीशुदा है तथा परिजनों से अलग रहते हैं। पीड़ित नाबालिग घरेलू सहायिका पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। ढाई महीने पहले एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से वह महेंद्र सहगल के यहां काम करने आई थी। शनिवार रात सड़क पर किशोरी को रोता हुआ देखकर राहगीरों ने वजह पूछी तो उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी गई। पुलिस टीम ने पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि पहले दिन से ही बुजुर्ग मालिक उससे छेड़छाड़ करता आ रहा था। मगर हर बार वह विरोध करती रही। लेकिन करीब पंद्रह दिन से बुजुर्ग जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। शनिवार को भी उसने यही हरकत दोहराई। जिसके बाद किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भूतल तक आई और गेट खोलकर बाहर आ गई। पुलिस टीम ने घर जाकर महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग ट्रांसपोर्टर नाबालिग को पकड़ने के लिए घर से बाहर भी आया था लेकिन लोगों की भीड़ देखकर वापस लौट गया था।
उधर, पड़ोसियों ने भी महेंद्र सहगल पर इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना था कि पहले भी उनके यहां काम करने वाली घरेलू सहायिकाएं शोषण का शिकार होती रही हैं। हालांकि कभी मामला पुलिस रिकॉर्ड तक नहीं पहुंचा।
पुलिस अब उस प्लेसमेंट एजेंसी का पता लगा रही है जिसने नाबालिग को काम पर रखवाया था। अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी संचालकों पर भी इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मानव तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है। नाबालिग से पता लगाया जा रहा है कि वह प्लेसमेंट एजेंसी के संपर्क में कैसे आई?