विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदायूं में तीन दलित किशोरियों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास

By Edited By:
Published: Sun, 06 Jul 2014 01:26 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 06 Jul 2014 01:27 PM (GMT+05:30)

बदायूं के गांव कटरा सआदतगंज के बाद थाना जरीफनगर क्षेत्र का ग्राम चिरवारी चर्चा में आ गया है। इस की तीन दलित किशोरियों के साथ गांव के ही तीन लड़कों ने कल छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर अपने कुछ और साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्त

News Article Hero Image

लखनऊ। बदायूं के गांव कटरा सआदतगंज के बाद थाना जरीफनगर क्षेत्र का ग्राम चिरवारी चर्चा में आ गया है। इस की तीन दलित किशोरियों के साथ गांव के ही तीन लड़कों ने कल छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर अपने कुछ और साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

चिरवारी गांव में कल शाम को करीब पांच बजे एक ही परिवार की तीन किशोरियां घास छीलने गईं थीं। गांव के ही अजय पाल पुत्र तेजपाल, वीर पाल पुत्र गंगाधर व उपनेश ने खेत में जाकर लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़कियों ने जब इस कृत्य का विरोध किया और शोर मचाया तो पास में खेत में मौजूद किशोरियों के परिवारीजन अमरीश व नीरज घटनास्थल पर पहुंच गए। इन लोगों ने तीनों युवकों को भगा दिया। इसके बाद तीनों युवकों ने कुछ और साथियों को लेकर मौके पर पहुंचे और किशोरियों व मौजूद दोनों परिवारवालों से मारपीट की।

पुलिस ने देर रात ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने इसे घास छीलने को लेकर हुआ विवाद बताया। फिलहाल पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पढ़ें: सपा का झंडा लगा मकान पर किया कब्जा, अंधाधुंध फायरिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।