विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा का झंडा लगा मकान पर किया कब्जा, अंधाधुंध फायरिंग

By Edited By:
Published: Sun, 06 Jul 2014 10:28 AM (IST)

लचर कानून-व्यवस्था के चलते आपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी और बदमाश पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं, पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा पा रही है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पूर्व संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में कल रिटायर्ड शिक्षिका के मकान पर कब्जे को लेकर गुंडई का नंगा नाच हुआ। जबरन घुसे युवकों ने घर पर सपा का झंड

News Article Hero Image

लखनऊ। लचर कानून-व्यवस्था के चलते आपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी और बदमाश पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं, पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा पा रही है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पूर्व संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में कल रिटायर्ड शिक्षिका के मकान पर कब्जे को लेकर गुंडई का नंगा नाच हुआ। जबरन घुसे युवकों ने घर पर सपा का झंडा लगा जमकर तोडफ़ोड़ की। शिक्षिका के समर्थकों के पहुंचने पर दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी गोलियां चलाई गईं। घेराबंदी कर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई लोग वाहन और असलहे छोड़ फरार हो गए। दहशत को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।

मुहल्ला कटरा के जीजीआइसी कॉलेज के सामने वाली गली में एक मकान के स्वामित्व को लेकर रिटायर्ड शिक्षिका विद्या देवी चौहान व विनीता सक्सेना के बीच अदालत में लंबे समय से अदालत में मामला चल रहा है। फिलहाल, मकान में विद्या देवी पौत्री मनीषा के साथ रहती हैं। कुछ दिनों से विद्या देवी को मकान खाली करने के लिए धमकियां दी जा रही थीं, जिसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की गई। उनके मुताबिक कल दिन में मकान का दरवाजा खुला था। कार और दो बाइकों पर सवार होकर आए दर्जन से अधिक असलहाधारी युवक मकान में घुसे और धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने मकान के अंदर ही बीयर पी। फिर गाली-गलौज करते हुए छत पर चढ़ गए और मकान की आगे की दीवार पर सपा का झंडा लगाकर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इसी बीच विद्या देवी पक्ष के लोग भी वहां आ गए। लोगों ने मकान ढहाने का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी छत पर खड़े दबंगों ने फायरिंग की। मामला बढ़ने पर एसपी श्रीकांत सिंह कई थानों के फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मकान की घेराबंदी की, तो छत पर चढ़े दबंग पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। कुछ दबंग मुहल्ले के घरों में छिप गए। कुछ ने दौड़कर नगर सपा कार्यालय में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ दबंग नगरपालिका कार्यालय में छिप गए। पुलिसकर्मी भी पीछा करते हुए इन जगहों पर पहुंच गए और नौ युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि उनके अन्य साथी भाग जाने में सफल हो गए। पुलिस को मौके से एक स्कॉर्पियो, एक ऑल्टो कार व एक वैगन आर कार के अलावा तीन बाइक मिलीं। स्कॉर्पियो पर सपा का झंडा लगा था। वहीं, वैगनआर कार पर साइकिल का चिन्ह था।

पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से तीन फैक्ट्रीमेड रायफलें और दो तमंचे भी बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया दोनों पक्ष एक-दूसरे को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहे थे। पुलिस पर फायरिंग की बात गलत है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से रायफल छीनकर फायरिंग

मौके से इंस्पेक्टर आरके चौधरी ने फायरिंग कर रहे युवक को दबोचकर उसकी रायफल छीन ली। इसको देख तीन युवक उनकी ओर दौड़े और उनके हाथ में मौजूद युवक की रायफल को वापस छीनते हुए विवादित घर की ओर भागकर फायरिंग शुरू कर दी।

एक पक्ष ने लिखाई चार के खिलाफ एफआइआर

मकान पर कब्जे को लेकर एक पक्ष ने शनिवार कल एफआइआर दर्ज कराई। कोतवाली क्षेत्र में औड़न्य पड़रिया रोड के बलराम सिंह ने रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने इस मकान का एग्रीमेंट विनीता सक्सेना से कराया था। विनीता ने उसे मकान पर कब्जा भी दे दिया था। कल वह अपने साथियों के साथ मकान में मौजूद था। तभी ब्योंती खुर्द के सुनील यादव, सोनू, संदीप यादव व नंदकिशोर वहां आए और मकान खाली करने के लिए कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

कोतवाली प्रभारी आरके चौधरी ने बताया दूसरे पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें: झांसी में सपा विधायक के पति की दबंगई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।