विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झांसी में सपा विधायक के पति की दबंगई

By Edited By:
Published: Sat, 05 Jul 2014 10:34 AM (IST)

झांसी के मऊरानीपुर से समाजवादी पार्टी विधायक रश्मि आर्य के पति जय प्रकाश आर्य ने क्लास टू अफसर के साथ दबंगई दिखाते हुए उनकी पहले सरेआम पिटाई की और फिर बंधक बना लिया। सत्तादल के प्रभाव के कारण आंख मूंद कर बैठी पुलिस ने दस दिन तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लखनऊ से इस मामले में बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप से

News Article Hero Image

लखनऊ। झांसी के मऊरानीपुर से समाजवादी पार्टी विधायक रश्मि आर्य के पति जय प्रकाश आर्य ने क्लास टू अफसर के साथ दबंगई दिखाते हुए उनकी पहले सरेआम पिटाई की और फिर बंधक बना लिया। सत्तादल के प्रभाव के कारण आंख मूंद कर बैठी पुलिस ने दस दिन तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लखनऊ से इस मामले में बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप से दस दिन बाद मामला दर्ज किया गया।

झांसी में विनोद कुमार राय कृषि विभाग में उप निदेशक, भू-संरक्षण हैं। उन्होंने अपने ही विभाग के एक कर्मचारी भानुप्रताप को सरकारी पेड़ कटवाकर बेचते देखा और मना करने पर भी न मानने पर उसका 21 जून को तबादला कर दिया। इसके बाद भानु प्रताप मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य के पति एवं सपा नेता जय प्रकाश आर्य उर्फ पप्पू सेठ की शरण में पहुंच गया। उन्होंने उपनिदेशक से भानु प्रताप का तबादला रोकने को कहा, उप निदेशक ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद विधायक के पति अपने रंग में आ गए।

सत्ता के नशे में चूर विधायक के पति ने अपने गुगरें ने उप निदेशक को दिन में भरे बाजार में पीटा। इसके बाद विधायक के पति के गुर्गे उप निदेशक को गाड़ी में लादकर विधायक के अड्डे पर उठाकर ले गए। बकौल उप निदेशक विधायक पति ने उसे बंधक बनाकर पीटा और बहुत मिन्नतें करने के बाद छोड़ा। वह थाने भी गए जहां रिपोर्ट नहीं लिखी गई। बाद में लखनऊ के आला अधिकारी के कहने पर मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में विधायक रश्मि आर्य का कहना है कि यह सब हमको बदनाम करने के लिए विरोधियों की चाल है। ऐसा कोई भी मामला नहीं हुआ है। विधायक के पति जय प्रकाश ने कहा कि अधिकारी को सभी की बात पर ध्यान देना चाहिए। उनकी हमारे लोगों ने नहीं बल्कि विभाग के लोगों ने ही पिटाई की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।