विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानी महिला ने सुषमा स्वराज से किया जिंदगी बचाने का अनुरोध

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 09 Jul 2017 10:55 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jul 2017 11:26 AM (IST)

पाकिस्‍तानी महिला का नाम फैजा तनवीर है, जिन्‍होंने पत्र लिखकर विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से मदद की गुहार लगाई है।

पाकिस्तानी महिला ने सुषमा स्वराज से किया जिंदगी बचाने का अनुरोध
पाकिस्तानी महिला ने सुषमा स्वराज से किया जिंदगी बचाने का अनुरोध

इस्‍लामाबाद, एएनआइ। पड़ोसी देश पाकिस्‍तान के साथ भले ही कितने भी तनावपूर्ण संबंध रहे हों, मगर विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज वहां के आम नाग‍रिकों की मदद के लिए हमेशा तत्‍पर रहती हैं। इस बार कैंसर से जूझ रही एक पाकिस्‍तानी महिला ने सुषमा स्‍वराज से मदद की गुहार लगाई है। महिला का नाम फैजा तनवीर है, जिन्‍होंने पत्र लिखकर भारत के लिए वीजा दिलवाने में मदद की मांग की है।

दरअसल, फैजा ने एक मेडिकल वीजा आवेदन पत्र जमा कराया था, जिसे भारतीय दूतावास द्वारा खारिज कर दिया गया। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब फैजा ने सुषमा स्‍वराज के 'ईद मुबारक' ट्वीट पर एक वीडियो पोस्‍ट कर टिप्‍पणी की थी। वीडियो में बताया गया था कि वह माउथ कैंसर से जूझ रही हैं।

इसके बाद उन्‍होंने सुषमा स्‍वराज को ट्वीट करते हुए उनकी जिंदगी बचाने का अनुरोध किया। फैजा की मां के अनुसार, दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों का हवाला देते हुए भारतीय दूतावास द्वारा उन्‍हें वीजा देने से इंकार कर दिया गया। फैजा को उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंद्रप्रस्‍थ डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अपना इलाज कराना है। इसके लिए उन्‍होंने आधा पैसे का भुगतान भी कर दिया है।

हालांकि दूतावास अधिकारियों ने फैजा से कहा है कि अगर विदेश मामलों में पाक प्रधानमंत्री के सलाहकर सरताज अजीज अगर इस संबंध में सुषमा स्‍वराज को एक पत्र लिखेंगे तो उन्‍हें मेडिकल वीजा मिल सकता है। फैजा की मां ने दोनों नेताओं से उनकी बेटी की मदद करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: 95 साल के पति से 85 साल की पत्नी ने मांगा गुजारा भत्ता

 

 

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।