विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक ने अब सांबा में की गोलीबारी, एक नागरिक की मौत; चार घायल

By Test3 Test3Edited By:
Published: Fri, 23 Oct 2015 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2015 10:34 AM (IST)

पाकिस्तान ने एक बार फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन कर जम्मू के सांबा जिले में फायरिंग की और मोर्टार गोले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन कर जम्मू के सांबा जिले में फायरिंग की और मोर्टार गोले दागे। इस दौरान एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। वहीं, तीन मवेशियों की भी मौत हो गई।

गोलीबारी में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जम्मू के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

डिप्टी सीएम की चेतावनी

इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को इसका परिणा भुगतना होगा। निर्मल सिंह ने बताया कि सभी लोग सीमा पर बाड़ लगाने का काम कर रहे थे लेकिन तभी पाक रेंजर्स ने इन पर फायरिंग कर दी।


गौरतलब है कि हाल के दिनों में लगातार संघर्षविराम उल्लंघन की घटना तेजी से बढ़ी है। सिर्फ अगस्त के महीने में पाकिस्तानी सैनिकों और अर्धसैनिक बलों ने 60 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

यह भी पढ़ें : पाक के पूर्व राजदूत ने माना कि संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है पाक