यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाक ने फिर की सीमा पर गोलीबारी
पाकिस्तान ने शनिवार देर शाम पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र त्रिकुंडी में घुसपैठ करवाने के लिए जमकर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, राजौरी। पाकिस्तान ने शनिवार देर शाम पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र त्रिकुंडी में घुसपैठ करवाने के लिए जमकर गोलीबारी की।
भारत ने भी जवाबी कार्रवाई कर घुसपैठ को नाकाम बना दिया। पाक ने साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। इस दुस्साह के बाद भारत ने सीमा पर चौकसी और कड़ी कर दी है।
गौरतलब है कि भारतीय सेना को मिली खबर के मुताबिक, दो सौ आतंकी सीमा पार घुसपैठ के लिए बैठे हैं और पाक सेना उन्हें ही घुसाने के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है।
