विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर भारत ने लगाई फटकार

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Wed, 06 Sep 2017 09:14 AM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2017 09:15 AM (IST)

विदेश मंत्रालय ने आतंकियों की घुसपैठ के मसले पर पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त हैदर शाह को तलब कर कड़ी फटकार लगाई है।

पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर भारत ने लगाई फटकार
पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर भारत ने लगाई फटकार

नई दिल्ली (पीटीआई)। ब्रिक्स घोषणापत्र में पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों को शामिल किए जाने के बाद मंगलवार को भारत ने जैश ए मोहम्मद आतंकियों की घुसपैठ के मसले पर पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त हैदर शाह को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। 26 अगस्त को इन आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आठ सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तान से इस घटना की जांच करने के लिए कहा गया है। ताकि इस घृणित हमले को अंजाम देने वाले व्यक्तियों और समूहों को सजा दिलाई जा सके। पाकिस्तानी राजनयिक को यह जानकारी भी दे दी गई कि इन आतंकियों के डीएनए नमूने संरक्षित रखे गए हैं और पाकिस्तान में जांच के लिए उन्हें उपलब्ध कराया जा सकता है।

पाकिस्तान से अपनी उन प्रतिबद्धताओं का पालन करने के लिए भी कहा गया है कि वह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र का किसी आतंकी गतिविधि के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा। साथ ही उसने अपने यहां सक्रिय आतंकी समूहों के खिलाफ विश्वसनीय और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया था ताकि सीमापार आतंकवाद पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें: पाक ने नकारा ब्रिक्स का घोषणापत्र, कहा- आतंकियों का पनाहगाह नहीं देश

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने किया आतंकवाद पर ब्रिक्स घोषणापत्र का स्वागत