विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने किया आतंकवाद पर ब्रिक्स घोषणापत्र का स्वागत

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Tue, 05 Sep 2017 06:18 AM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 08:10 PM (IST)

कांग्रेस ने उम्मीद जाहिर की कि अब प्रधानमंत्री मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने का मसला उठाएंगे।

कांग्रेस ने किया आतंकवाद पर ब्रिक्स घोषणापत्र का स्वागत
कांग्रेस ने किया आतंकवाद पर ब्रिक्स घोषणापत्र का स्वागत

नई दिल्ली, प्रेट्र। आतंकवाद की निंदा करने वाले ब्रिक्स घोषणापत्र का कांग्रेस ने स्वागत किया है। पार्टी ने उम्मीद जाहिर की कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने का मसला उठाएंगे।

 कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आतंकवाद का न तो भारत में कोई स्थान है और न ही दुनिया में। आतंकवाद ऐसी चुनौती है जिसका सामना ब्रिक्स ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य सभी देशों को मिलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों द्वारा जैश ए मोहम्मद को आतंकवादी संगठन घोषित करने के बाद चीन के पास इस बात का कोई नैतिक और कानूनी अधिकार नहीं रह गया है कि वह मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने की राह में रोड़ा अटकाए।