विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन, पाक ने दागे मोर्टार

By Sachin kEdited By:
Published: Thu, 02 Oct 2014 05:50 AM (IST)Updated: Thu, 02 Oct 2014 07:25 AM (IST)

पाकिस्तान ने बुधवार को पुंछ जिले के साब्जियां सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर मोर्टार दागने के साथ करीब दो घंटे जमकर गोलीबारी की। इस दौरान सीमा पार से घुसपैठ का प्रयास भी हुआ, लेकिन भारतीय सेना ने करार जवाब देकर पाक के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, राजौरी। पाकिस्तान ने बुधवार को पुंछ जिले के साब्जियां सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर मोर्टार दागने के साथ करीब दो घंटे जमकर गोलीबारी की। इस दौरान सीमा पार से घुसपैठ का प्रयास भी हुआ, लेकिन भारतीय सेना ने करार जवाब देकर पाक के मंसूबों पर पानी फेर दिया। गोलीबारी से सीमा पर तनाव बढ़ गया है।

बारिश व बाढ़ से सीमा पर तारबंदी को पहुंचे नुकसान का लाभ उठाते हुए पाक ने आतंकियों के दल की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने की कोशिश की थी। उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे अपनी मेन पोस्ट से भारतीय क्षेत्र की 812, कोबरा व सीआरपी ढोक पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने मोर्टार भी दागे और सीमा पार से आतंकियों के दल की घुसपैठ का प्रयास भी किया।

सीमा पर तैनात भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे घुसपैठिये भाग गए और पाक ने भी गोलीबारी बंद कर दी। गौरतलब है कि पाक ने एक सप्ताह पहले भी मेंढर के तरकुंडी सेक्टर में गोलीबारी की थी।

पढ़ें: संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारत ने जताया कड़ा विरोध

पढ़ें: पाक ने फिर की सीमा पर गोलीबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।