विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान BAT अटैक: BSF जवान पाक की हरकतों का दे रहे हैं मुंहतोड़ जबाव

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 12:23 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 02:16 PM (IST)

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

पाकिस्तान BAT अटैक: BSF जवान पाक की हरकतों का दे रहे हैं मुंहतोड़ जबाव
पाकिस्तान BAT अटैक: BSF जवान पाक की हरकतों का दे रहे हैं मुंहतोड़ जबाव

नई दिल्ली,एएनआई। एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर पर 2 भारतीय जवानों की हत्या की कर दी गई थी। इस सिलसिले में बीएसएफ के महानिदेशक (डीजी) के के शर्मा ने आश्वासन दिया कि हमारे जवान पूरी तरह सतर्क हैं और हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने कहा कि भारत की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

बॉर्डर पर पशु तस्करी के मामले पर डीजी बीएसएफ ने कहा कि नदी के रास्तों का इस्तेमाल करके पशु तस्करी हो रही है उसे रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) ने 2 भारतीय जवानों की हत्या कर दी। बैट कमांडो ने भारतीय सेना पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में सेना के 2 जवान शहीद हो गए थे। बैट भारतीय सीमा में 600 मीटर अंदर तक घुस आई थी जो भारतीय पोस्ट से 200 मीटर दूर थी। 

गौरतलब है कि बुधवार देर रात के बाद केरन सेक्टर में एलओसी पर बिमला चौकी के अंतर्गत सेना ने घुसपैठ कर रहे आतंकियों को ललकारा, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुबह तक चली कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। सेना ने मुठभेड़स्थल से एक एसाल्ट राइफल, पिट्ठू बैग और सैन्य साजो सामान भी बरामद किया। अभी एक आतंकी का शव बरामद नहीं हुआ है।

 यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: नौहट्टा में भीड़ ने पीट-पीटकर DSP को मौत को घाट उतारा

यह भी पढ़ें: मीरवाइज की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये देने का एलान