यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मीरवाइज की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये देने का एलान
मध्य प्रदेश के एक भाजपा नेता ने अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूख की जीभ काटने पर 10 लाख रुपये देने का एलान किया है।

नईदुनिया, भिंड। मप्र स्थित भिंड के भाजपा नेता गजराज जाटव ने कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूख की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये देने का एलान किया है। मीरवाइज ने चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान की जीत पर खुशी जाहिर की थी। भाजपा नेता ने अपने फेसबुक अकाउंट से यह घोषणा की है।
उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि अलगाववादी नेता मीरवाइज की जीभ काटकर लाने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। गजराज का कहना है कि अगर मीरवाइज को पाकिस्तान से इतना प्यार है तो उन्हें पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने मेरी भावना को चोट पहुंचाई है। उन्हें पता होना चाहिए कि जो मुस्लिम स्वतंत्रता के बाद पाकिस्तान में बसे उनके साथ वहां दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है।
