विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक सेना ने सात चौकियों को बनाया निशाना

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Sun, 05 Oct 2014 10:10 PM (IST)

पाक सेना ने बीती रात 12 बजे तक गोलीबारी करने के बाद रविवार सुबह पांच बजे के करीब फिर से भारत की सात चौकियों पर गोलियां बरसाई। गोलीबारी दोपहर दो बजे तक रुक रुक कर जारी रही। इस दौरान पाक सेना ने रिहायशी क्षेत्रों में भी कई मोर्टार दागे, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय सेना ने भी

News Article Hero Image

राजौरी [जासं]। पाक सेना ने बीती रात 12 बजे तक गोलीबारी करने के बाद रविवार सुबह पांच बजे के करीब फिर से भारत की सात चौकियों पर गोलियां बरसाई। गोलीबारी दोपहर दो बजे तक रुक रुक कर जारी रही। इस दौरान पाक सेना ने रिहायशी क्षेत्रों में भी कई मोर्टार दागे, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय सेना ने भी पाक सेना का माकूल जवाब दिया। शनिवार शाम को सीमा पर हुए आइईडी विस्फोट के बाद सेना के जवानों ने सीमा पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान को चला रखा है।

शनिवार शाम को पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बलनोई सेक्टर की टिक्करी पोस्ट के पास आतंकियों द्वारा आइइडी लगाई गई थी। जिसकी चपेट में आने से सेना का एक जवान शहीद हो गया था। जब शहीद जवान का शव सेना के जवान उठाने का प्रयास करने लगे तो पाक सेना ने जमकर गोलियां बरसाई। रात्रि 12 बजे से अधिक समय तक पाक सेना द्वारा गोलीबारी जारी रही। गोलीबारी बंद होने के बाद सेना ने शहीद जवान का शव उठाया। इसके बाद सुबह पांच बजे के करीब पाक सेना ने एक फिर से बलनोई, मनकोट व कृष्णा घाटी सेक्टर की सात चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी और रिहायशी क्षेत्रों में भी मोर्टार दागे। इस गोलीबारी से सीमा पर किसी भी प्रकार का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय सेना के जवानों ने भी जवाब में पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया। इसके बाद पाक सेना ने गोलीबारी बंद की। वहीं, सीमा पर सेना के जवान मुस्तैद हैं और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।

पढ़ें : फिर संघर्षविराम का उल्लंघन, पाक ने दागे मोर्टार

पढ़ें : संघर्षविराम उल्लंघन पर भारत ने जताया कड़ा एतराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।