विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाधव मामले में ICJ के समक्ष पेश करेंगे सबूत: पाक अटॉर्नी जनरल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 29 May 2017 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2017 02:35 PM (IST)

अश्‍तर औसफ अली ने कहा कि कुलभूषण जाधव के खिलाफ हमारे पास महत्‍वपूर्ण जानकारी है।

जाधव मामले में ICJ के समक्ष पेश करेंगे सबूत: पाक अटॉर्नी जनरल
जाधव मामले में ICJ के समक्ष पेश करेंगे सबूत: पाक अटॉर्नी जनरल

इस्‍लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्‍तान के अटॉर्नी जनरल अश्‍तर औसफ अली ने कहा है कि कुलभूषण जाधव मामले में इस्‍लामाबाद हेग स्थित अंतरराष्‍ट्रीय अदालत (आइसीजे) के समक्ष सभी सबूत पेश करेगा। गौरतलब है कि पूर्व नौसेना अधिकारी 44 वर्षीय जाधव पर जासूसी का आरोप लगाते हुए पाकिस्‍तान की एक सैन्‍य अदालत ने मौत की सजा सुनार्इ है। हालांकि इस पर अंतरराष्‍ट्रीय अदालत द्वारा फिलहाल रोक लगा दी गई है।

एक निजी चैनल से बातचीत में अश्‍तर ने कहा कि जाधव के खिलाफ हमारे पास महत्‍वपूर्ण जानकारी है। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में पाकिस्‍तान के दृष्टिकोण को अंतरराष्‍ट्रीय अदालत द्वारा खारिज नहीं किया गया है और 18 मई के अदालत के फैसले को एक अंतरिम के तौर पर देखा जाना चाहिए, ना कि किसी देश के लिए हार या जीत के तौर पर।

वहीं एक सवाल के जवाब में अश्‍तर ने कहा कि पाकिस्‍तान खुद एक जिम्‍मेदार देश के होने के नाते अंतरराष्‍ट्रीय नियमों का उल्‍लंघन नहीं करेगा, मगर राष्ट्रीय सुरक्षा या अखंडता के मामले में भी कभी समझौता नहीं करेगा। अटॉर्नी जनरल ने यह भी कहा कि वह जाधव मामले में राष्‍ट्रीय सुरक्षा समिति से दिशा-निर्देश लेंगे। उन्‍होंने जाधव को मौत की सजा दिए जाने के फैसले को सही ठहराया।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते पाकिस्‍तान ने अंतरराष्‍ट्रीय अदालत से जाधव मामले में तेजी से सुनवाई करने का अनुरोध किया था। एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह अनुरोध आइसीजे जजों के आगामी चुनाव के मद्देनजर किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि मामले की सुनवाई अक्‍टूबर में शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरू की सड़कों पर उड़ रहा है जहरीला झाग, वीडियो में देखें क्या है कारण

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।