विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेंगलुरू की सड़कों पर उड़ रहा है 'जहरीला झाग', वीडियो में देखें क्या है कारण

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 29 May 2017 12:07 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2017 02:00 PM (IST)

अब तक बेंगलुर की बेलुंदूर झील से विषैला झाग निकलता था लेकिन इस बार वर्तूर झील से विषैला और रासायनिक झाग निकल कर सड़कों पर ऐसे आ रहा है।

बेंगलुरू की सड़कों पर उड़ रहा है 'जहरीला झाग', वीडियो में देखें क्या है कारण
बेंगलुरू की सड़कों पर उड़ रहा है 'जहरीला झाग', वीडियो में देखें क्या है कारण

बेंगलूर (एएनआई)। आइटी हब बेंगलूर प्रदूषण की मार झेल रहा है। यहां की झील से निकलने वाला जहरीला झाग  दिखने में तो बर्फ की भांति लग रहा है लेकिन इसके बदबू और इसमें मौजूद रासायनिक जहर से शहर के लोग परेशान हैं। यह झाग यहां के वर्तुर झील से निकल शहर के व्‍हाइटफील्‍ड मेन रोड पर आ रहा है।

शहर में बारिश की वजह से यह वर्तुर झील एक बार फिर झाग उत्‍पन्‍न कर रही है और यह झाग सड़क पर आकर परिवहन व्‍यवस्‍था के लिए परेशानी का सबब बन रही है। शनिवार और रविवार को ट्रैफिक में लोगों को इसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्‍योंकि झील से झाग का गोला निकलकर सड़कों पर आ रहा था। इतना ही नहीं इस झाग से असहनीय बदबू भी फैल गयी थी।

इसकी तस्‍वीरें और वीडियोज को स्‍थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया और स्‍थानीय प्रशासन की निंदा की। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। यह परेशानी हमेशा होती है और दिन प्रति दिन यह बढ़ती जा रही है। पिछले साल अप्रैल माह में भी यही हुआ था और सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया था। गत 7 मई को शहर के बेलूंदूर झील में प्रदूषण के कारण आग लग गयी थी।

यह भी पढ़ें: इस झील में बहता है झाग, लग जाती है आग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।