यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विपक्ष बोला- इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ना गलत
आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

नई दिल्ली, प्रेट्र। ट्रंप-मोदी का संयुक्त बयान कांग्रेस और भाकपा को रास नहीं आया है। दोनों का कहना है कि अमेरिका भारत को अपने मोहरे की तरह से इस्तेमाल कर रहा है। वह आतंकवाद व इस्लाम को एक मानता है जबकि भारत के लिए उसकी इस परिकल्पना पर अमल करना मुश्किल है, क्योंकि यहां आतंकवाद सीमा पार (पाक) से प्रायोजित हो रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी का कहना है कि इस्लाम व आतंकवाद को लेकर अमेरिका की अपनी थ्यौरी है, लेकिन भारत के हालात से यह मेल नहीं खाती। उनका कहना है कि दोनों के संयुक्त घोषणा पत्र में नया कुछ भी नहीं है। भाकपा के डी राजा का कहना है कि भारत को अमेरिका इस्तेमाल कर रहा है। ट्रंप प्रशासन ने भारत को बगैर कुछ दिए अपने रणनीतिक मतलब हल किए हैं। दोनों की मुलाकात का भारत को कोई फायदा नहीं होने जा रहा।