विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ममता के राज में राज्य में लगे केवल बम बनाने के कारखानेः अमित शाह

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 29 Mar 2016 01:31 PM (IST)Updated: Tue, 29 Mar 2016 02:17 PM (IST)

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने आज पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्‍य में केवल बम बनाने के कारखानों की स्‍थापना की गयी है।

News Article Hero Image

कोलकाता। राज्य में आगामी विधान सभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

ममता बनर्जी पर हमला करने की साजिश रच रहा है आइएस

प्रेस क्लब में बोलते हुए अमित शाह ने कहा, 'ममता के कार्यकाल के दौरान राज्य में कारखानों की स्थापना की गयी लेकिन यह उद्योग नहीं बल्कि बम बनाने के कारखाने हैं।' शाह ने आगे कहा कि उनकी पार्टी वाम या तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन को कभी नहीं भूलेगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हम न तो कभी कम्युनिस्टों के साथ होंगे और न ममता दीदी के साथ क्योंकि हम घुसपैट व भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करते हैं।‘

बंगाल में घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस दुविधा में

पश्चिम बंगाल में तीन दलों – तृणमूल कांग्रेस, वाम-कांग्रेस व भाजपा के बीच प्रतियोगिता है। यहां चुनाव अप्रैल और मई में 6 चरणों में होगा और परिणाम 19 मई को आएगा।