विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लापता हो जाएगा कांग्रेस-राजद-लोजपा गठबंधन: नीतीश

By Edited By:
Published: Fri, 20 Dec 2013 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2013 09:34 PM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-राजद-लोजपा गठबंधन का अता-पता नहीं रहेगा। यह तो आजमाया व खारिज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जागरण ब्यूरो]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-राजद-लोजपा गठबंधन का अता-पता नहीं रहेगा। यह तो आजमाया व खारिज हुआ गठबंधन रहा है। लोगों को जदयू की नहीं, बल्कि अपनी चिंता करनी चाहिए। बिल्डर एसोसिएशन आफ इंडिया की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे।

कांग्रेस-राजद-लोजपा गठबंधन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कब नहीं था। यह तो बड़ा पुराना गठबंधन है। इसमें नया क्या है, जिस पर बोला जाए। यह तो बिल्कुल स्वाभाविक गठबंधन है। हां, इसे नए तरीके से पेश करने की कोशिश जरूर होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लोगों को जदयू की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह अपने बूते चुनाव में उतरेगा। हम मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पूर्व बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इशारों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार लोग फिर सिर उठा रहे हैं।

चुनाव परिणाम पर इतराये न भाजपा

हमने माहौल दिया, आप बनाएं सुंदर बिहार

पटना [जागरण ब्यूरो]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने आपको माहौल दिया है, आप सुंदर बिहार बनाएं। भविष्य की जरूरतों, पर्यावरण और राज्य के शानदार इतिहास को ध्यान में रखते हुए स्थायी विकास कार्य किए जाएं। वे शुक्रवार को बिल्डर्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उनके अनुसार मुझे चुनाव नहीं, बल्कि आने वाली पीढि़यों की चिंता है। आवास के लिए जीवनभर की पूंजी लगाने वालों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

बिल्डरों को भरोसा दिलाते हुए नीतीश ने कहा कि रंगदारों को खत्म कर दिया गया है। महीने के पांचवें सोमवार को अब नियमित रूप से वे निर्माण उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवासों के निर्माण में समाज के सभी तबकों का ध्यान रखा जाना चाहिए। नियोजित विकास को गति देने के लिए सरकार ने नेशनल बिल्डिंग कोड पर आधारित बिल्डिंग बायलॉज बनाए हैं। बिल्डरों और लोगों की राय लेकर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। मौके पर एसोसियेशन के अध्यक्ष बी सेनेय्या, उपाध्यक्ष मणिकांत, नगर विकास सचिव एस. सिद्धार्थ आदि भी मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।