विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव परिणाम पर इतराये न भाजपा

By Edited By:
Published: Mon, 09 Dec 2013 03:54 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2013 12:16 AM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर भाजपा को इतराना नहीं चाहिए। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर भाजपा को इतराना नहीं चाहिए। इसने भाजपा के ब्लोअर को आइना दिखा दिया है। इस परिणाम ने साफ कर दिया कि लोगों को कांग्रेस के खिलाफ गैर भाजपा विकल्प का इंतजार है।

पढ़े:भाजपा नेताओं का फोन टेप करा रहे नीतीश

नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि ब्लोअर की हवा दिल्ली में नहीं चली। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को डीप शॉक मिलेगा। असल में भाजपाई अपनी बनाई दुनिया में जी रहे हैं। यह परिणाम उन्हें सचेत करने वाला है। दिल्ली फिर से चुनाव की दहलीज पर है।

यह कांग्रेस के खिलाफ जनादेश है तो भाजपा के लिए सीखने वाली बात है। नीतीश ने कहा कि हमारी पार्टी ने यहां सिर्फ प्रयास किया था। संरचना बनाकर चुनाव नहीं लड़ा था। लेकिन यहां भाजपा को खुश होने का कोई कारण समझ में नहीं आ रहा।

नीतीश शुतुरमुर्गी मानसिकता से ग्रसित : मोदी

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व नीतीश के सहयोगी रहे सुशील कुमार मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शुतुरमुर्गी मानसिकता से ग्रसित हैं। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि 'शुतुरमुर्ग के आंखें बंद कर लेने से आंधी नहीं रुक जाती।'

बिहार विधानमंडल में भाजपा विधायक दल के नेता मोदी ने कहा कि दिल्ली में नीतीश कुमार ने हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार किया लेकिन बिहारियों ने उन्हें नकार दिया। जदयू के टिकट पर जीतने वाला व्यक्ति पहले भी अलग-अलग दलों से चार बार चुनाव जीत चुका है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।