विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा में मंत्रियों को विवादित बयान से बचने की नसीहत

By Edited By:
Published: Wed, 30 Jul 2014 06:35 PM (IST)

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने बुधवार को कहा कि समुद्र तटों पर ड्रेस कोड के मामले में सरकार की नीति अपरिवर्तित है। साथ ही उन्होंने अपने मंत्रियों को विवादित बयान से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि राज्य में

News Article Hero Image

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने बुधवार को कहा कि समुद्र तटों पर ड्रेस कोड के मामले में सरकार की नीति अपरिवर्तित है। साथ ही उन्होंने अपने मंत्रियों को विवादित बयान से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि श्रीराम सेना को अपनी शाखा खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

राज्य विधानसभा में पार्रिकर ने कहा, 'नीति में कोई बदलाव नहीं है और मंत्री की समुद्र तटों पर बिकनी पर प्रतिबंध लगाने की राय उनका निजी विचार है।' मुख्यमंत्री ने यह जवाब कांग्रेस विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेको के सवाल पर दिया। उन्होंने पूछा था कि क्या सरकार की समुद्र तटों पर बिकनी पर रोक की कोई योजना है। उन्होंने श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक का नाम लिए बगैर कहा, 'जो लोग अनैतिक नीति में लिप्त हैं हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। अगर कोई एक महिला को परेशान करने की कोशिश करता है तो कार्रवाई करुंगा।' इस महीने के शुरू में पीडब्ल्यूडी मंत्री धावलीकर ने कहा था कि हमें लड़कियों को समुद्र तटों पर बिकनी पहनकर नहीं जाने देना चाहिए।

पढ़े : भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे मोदी: धवलीकर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।