Move to Jagran APP

नीतीश ने फिर संभाली बिहार की कमान, 22 मंत्रियों ने भी ली शपथ

रविवार शाम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 22 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी शामिल हुए। उन सभी 22 मंत्रियों को दोबारा मंत्री बनाया

By manoj yadavEdited By: Published: Mon, 23 Feb 2015 08:24 AM (IST)Updated: Mon, 23 Feb 2015 08:44 AM (IST)
नीतीश ने फिर संभाली बिहार की कमान, 22 मंत्रियों ने भी ली शपथ

राज्य ब्यूरो, पटना। रविवार शाम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 22 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी शामिल हुए। उन सभी 22 मंत्रियों को दोबारा मंत्री बनाया गया है, जिन्हें मांझी ने अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया था।

loksabha election banner

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए। पूर्व राज्यपाल मोती लाल वोरा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का शुभकामना पत्र लेकर शरीक हुए।1यह चौथा मौका था जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन के राजेंद्र मंडप में रविवार शाम 05:06 बजे नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण किया। उनके बाद विजय चौधरी, फिर बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं अन्य ने पांच-पांच के ग्रुप में शपथ ग्रहण किया। अंत में दो मंत्रियों- नौशाद आलम और बिनोद प्रसाद यादव ने एक साथ शपथ ली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई इस मौके पर मौजूद थे। राज्यपाल ठीक पांच बजे समारोह में पहुंचे।

उनके प्रधान सचिव ब्रजेश मल्होत्रा ने शपथ ग्रहण समारोह आरंभ करने की इजाजत मांगी और फिर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने मंत्रियों की नियुक्ति संबंधी राज्यपाल का आदेश पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह करीब 45 मिनट चला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.