विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पलट गए नितेश, अपने ट्वीट को बताया राजनीतिक

By Edited By:
Published: Sat, 03 Aug 2013 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2013 08:53 PM (IST)

मुंबई, जागरण संवाददाता। मुंबई में बसे गुजरातियों के खिलाफ दिए अपने बयान का तीव्र विरोध देखते हुए नितेश राणे ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई, जागरण संवाददाता। मुंबई में बसे गुजरातियों के खिलाफ दिए अपने बयान का तीव्र विरोध देखते हुए नितेश राणे ने अपने बयान को राजनीतिक बताना शुरू कर दिया है। उधर, गृहमंत्री आरआर.पाटिल ने नितेश के ट्वीट की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

पढ़ें: नितेश का गुजरातियों पर वार, कहा, छोड़ दें मुंबई

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नारायण राणे के बेटे एवं स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष नितेश राणे ने बुधवार को ट्वीट करके एवं एक अंग्रेजी अखबार को साक्षात्कार देकर मुंबई में बसे गुजरातियों को वापस गुजरात जाने का फरमान जारी कर दिया था। गुजराती समाज द्वारा उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। अनेक शिकायतें मिलने के बाद गृहमंत्री आरआर.पाटिल ने उनके बयान की जांच कर, दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने का भी आश्वासन दे दिया है। इस प्रकार बात को बढ़ते देख नितेश राणे ने आज एक संवाददाता सम्मेलन कर सफाई पेश की और कहा कि उनका बयान राजनीतिक था, ना कि किसी वर्ग विशेष के खिलाफ।

नितेश राणे ने कहा है कि उन्होंने महज एक राजनीतिक बयान दिया था। लेकिन कल से ही मेरे बयान को वर्ग विशेष के खिलाफ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मैंने गुजराती और मराठी समाज को भड़काने वाला बयान दिया है। नितेश के अनुसार आप मेरे बयान को ठीक से पढ़ें तो आप को लगेगा कि यह महज एक राजनीतिक बयान मात्र है। जिसमें मैंने कहा है कि यदि मुंबई में रहने वाले गुजराती लोगों को यह भरोसा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात अच्छा विकास कर रहा है तो उन्हें वापस अपने गृहराज्य गुजरात में ही लौट जाना चाहिए। और यदि वे ऐसा नहीं सोचते तो मैं नहीं मानता कि गुजरात में मोदी के नेतृत्व में पर्याप्त विकास हो रहा है। नितेश के अनुसार मुंबई में रहनेवाले कई गुजराती गर्व के साथ मुंबई में रहते हैं। उनसे हमें कोई शिकायत नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।