विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्मला सीतारमण और वैंकेया नायडू से भूटान नरेश ने की मुलाकात

By Pratibha KumariEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2017 01:01 PM (IST)

भूटान नरेश की चार दिवसीय यात्रा का आज तीसरा दिन है। डोकलाम गतिरोध के बाद भूटान की तरफ से यह पहली उच्च-स्तरीय यात्रा है।

निर्मला सीतारमण और वैंकेया नायडू से भूटान नरेश ने की मुलाकात
निर्मला सीतारमण और वैंकेया नायडू से भूटान नरेश ने की मुलाकात

नई दिल्‍ली, जेएनएन। भूटान नरेश जिग्मे खेहर नामग्याल वांगचुक ने आज अपनी पत्नी जेटसन पेमा वांगचुक और प्रिंस के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण संग मुलाकात की। रक्षा मंत्री की ओर से भूटान नरेश संग मुलाकात को लेकर एक ट्वीट कर जानकारी साझा की गई।

निर्मला सीतारमण ने लिखा कि भूटान नेरश, उनकी रानी और भूटान के युवा राजकुमार से मुलाकात हुई। उन्‍होंने कहा कि युवा प्रिंस का कर्नाटक के खिलौने चेन्नपतन के संग खेल को देखना एक सुखद अनुभूति थी। उन्होंने अपनी मुलाकात की कई सारी तस्वीरें साझा की, जिसमें वो युवा प्रिंस को खिलौने देती हुई देखी जा सकती हैं।

वहीं भूटान नरेश ने उपराष्‍ट्रपति एम वैंकेया नायडू से भी मुलाकात की। इसके साथ ही उनका वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी दोपहर में मिलने का कार्यक्रम है। भूटान नरेश की चार दिवसीय यात्रा का आज तीसरा दिन है। डोकलाम गतिरोध के बाद भूटान की तरफ से यह पहली उच्च-स्तरीय यात्रा है। भूटान नरेश ने बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यात्रा के दौरान वह भारतीय नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। 

यह भी पढ़ें: देखिए, कैसे भूटान के नन्‍हे प्रिंस संग खेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।