यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लद्दाख में एलएसी पर नवनिर्मित पुल जनता को समर्पित
लिंचे नदी पर इस पुल के बनने से लेह-लोमा सड़क पर सेना की आवाजाही सुविधाजनक हो जाएगी।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन से सटे इलाकों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के प्रयासों को जारी रखते हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने नवनिर्मित पुल को जनता को समर्पित किया। यह पुल लेह-लोमा सड़क पर लिंचे नदी पर बनाया गया है।
बीआरओ के अधीन प्रोजेक्ट हिमांक के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर डीएम पूर्वीमठ ने 30 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लद्दाख में लोगों के सामाजिक व आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाते हुए हिमांक प्रोजेक्ट ने इस माह यह तीसरा पुल लोगों को समर्पित किया है।
यह चीन से सटे लद्दाख के इलाकों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि लिंचे नदी पर इस पुल के बनने से लेह-लोमा सड़क पर सेना की आवाजाही सुविधाजनक हो जाएगी। इससे पर्यटन भी बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: 'विस्तारा' ने दिल्ली से रांची की सीधी उड़ान सेवा शुरु की