विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विस्तारा' ने दिल्ली से रांची की सीधी उड़ान सेवा शुरु की

By Srishti VermaEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 04:42 PM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 05:14 PM (IST)

विस्तारा के मुख्य रणनीति और वाणिज्यिक अधिकारी संजीव कपूर ने कहा, "हम अपने नेटवर्क में रांची को जोड़ने और झारखंड ...और पढ़ें

'विस्तारा' ने दिल्ली से रांची की सीधी उड़ान सेवा शुरु की
'विस्तारा' ने दिल्ली से रांची की सीधी उड़ान सेवा शुरु की

नई दिल्ली (आइएएनएस)। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उड़ान 'विस्तारा' ने रविवार से नई दिल्ली से रांची के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरु की है। एयरलाइन के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि विस्तारा दोनों शहरों के बीच दो सीधी उड़ानें संचालित करेगी। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन उसी दिन वापसी का विकल्प भी उपलब्ध कराएगी।

विस्तारा के मुख्य रणनीति और वाणिज्यिक अधिकारी संजीव कपूर ने कहा, "हम अपने नेटवर्क में रांची को जोड़ने और झारखंड के नागरिकों को बेहतर उड़ान का अनुभव देने के लिए खुश हैं, जैसा कि हम हमेशा अग्रणी विचारों और अपने सेवा में नए मानकों को स्थापित करते हैं।" उन्होंने कहा, यह बाजार के तरफ हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है, और हमें विश्वास है कि कई कारोबारी यात्रियों और पर्यटकों को रांची से उनकी पसंदीदा उड़ान में यात्रा करने में खुशी का अनुभव होगा।

यह भी कहा कि व्यापार और छु्टटियां बिताने के लिए रांची की उड़ान विस्तारा नेटवर्क में एकदम फिट है। मालूम हो कि, नॉन-स्टॉप उड़ानों के साथ, विस्तारा दिल्ली के माध्यम से रांची को मुंबई, श्रीनगर, जम्मू, कोच्चि और हैदराबाद सहित कई अन्य स्थानों से जोड़ती है।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा के लाभों की नहीं हो सकती है गणना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।