यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली का सीएम बनने से इन्कार नहीं : किरण बेदी
जम्मू। देश की पहली महिला आइपीएस अधिकारी किरण बेदी ने दोहराया है कि अगर उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाता ...और पढ़ें

जम्मू। देश की पहली महिला आइपीएस अधिकारी किरण बेदी ने दोहराया है कि अगर उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह इस जिम्मेदारी से इन्कार नहीं करेंगी। राजनीति में आकर देश की सेवा की जा सकती है। इससे समर्पण की भावना आती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। वह मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने जम्मू आई थीं।
पत्रकारों से वार्ता में किरण बेदी ने कहा कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और वह जनता की सेवा करना अपना कर्तव्य समझती हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मोदी से बातचीत पर बेदी ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है। मोदी ने दूरदर्शिता का परिचय दिया है। दोनों देशों के बीच बातचीत से संबंधों में सुधार आएगा। आम आदमी पार्टी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने फैसलों के बारे में बेहतर जानते हैं।