विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नावेद के खुलासे में सामने आए आतंक के दो नए चेहरे, स्केच जारी

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 18 Aug 2015 08:41 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2015 08:04 AM (IST)

ऊधमपुर के नरसू इलाके में सीमा सुरक्षा बल की बस पर हमले के बाद जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी नावेद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ऊधमपुर के नरसू इलाके में सीमा सुरक्षा बल की बस पर हमले के बाद जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी नावेद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने आज कड़ी पूछताछ की। इसमें आतंकी नावेद ने कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं, जिसके आधार पर एनआइए ने दो आतंकियों के स्केच जारी किए हैं।

पटियाला हाउस कोर्ट ने दी आतंकी नावेद के पॉलिग्राफ टेस्ट की इजाजत

सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नावेद से पूछताछ में इन आतंकियों के खतरनाक इरादों के बारे में पता चला है। एनआइए को यह महत्वपूर्ण जानकारी नावेद के पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान मिली।

पाक आतंकी नावेद को पकडऩे वाले जीजा-साले को मिली नौकरी

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की अपील पर पटियाला हाउस कोर्ट ने आतंकी नावेद के पॉलीग्राफी टेस्ट की अनुमति दी थी। इससे पहले पिछले सप्ताह एनआइए पूछताछ के लिए आतंकी नावेद को 14 अगस्त को ही अपने साथ दिल्ली लेकर आई थी। कल कोर्ट में पेशी के दौरान एनआइए ने ऊधमपुर में मुठभेड़ की तस्वीरें पेश कीं थीं। इसमें कोर्ट को बताया गया था कि किस हालात में आतंकी नावेद को दबोचा गया।

14 दिन की रिमांड पर है नावेद
नावेद को एनआइए ने 14 दिन की रिमांड पर लिया हुआ है। जनरल शरद कुमार ने 12 अगस्त को नावेद से दो घंटे पूछताछ की थी। पिछले सप्ताह नावेद को श्रीनगर भी ले जाया गया था, जहां उसके आतंकी संगठनों से संपर्क के बारे में भी पूछताछ की गई थी।

गुलाम कश्मीर से घुसपैठ के बाद उसके कश्मीर में शरणदाताओं की पहचान भी करवाई गई थी। तत्पश्चात एनआइए की टीम ने करीब 20 संदिग्धों को पकड़ा था, जिन्होंने नावेद को पांच अगस्त को नरसू इलाके में हमले में सहायता की।

NSCN से जुड़ा संदिग्ध आतंकी दबोचा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल देर शाम नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (NSCN) से जुड़े संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी खापलंग समूह का बताया जा रहा है। पुलिस इसे मणिपुर पुलिस को सौंपने की तैयारी में है।