यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भागवत को जेल भेजो, संघ पर लगाओ प्रतिबंध
बिहार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ...और पढ़ें

पटना [जागरण ब्यूरो]। बिहार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाला बयान देने के आरोप में संघ के सरसंघ चालक डा.मोहन भागवत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
पढ़ें: भारत को संकट से मुक्ति का इकलौता रास्ता हिंदुत्व
नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि उनके अनुसार, भागवत ने कहा है कि भारत को संकट से छुटकारा दिलाने का एकमात्र रास्ता हिंदुत्व है। यह देश के संविधान का मजाक उड़ाना है। ऐसे ही कुत्सित प्रयास से ऊबकर ही उसके विधायक जदयू की ओर स्वत: आ रहे हैं, तो हमें इस मामले में फिजूल में बदनाम किया जा रहा है।
सिंह का दावा रहा कि भाजपा व राजद में एकता है। दोनों अगला चुनाव एक साथ लड़ेंगे। उनके मुताबिक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने से कोई भी काम नहीं रुका है। सुशील कुमार मोदी के कहने पर कुछ नहीं होगा। लोकसभा चुनाव में उनके दल का तो सूपड़ा साफ हो जाएगा। जदयू में कोई असंतोष नहीं है। आपको उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ रही है', इस सवाल के जवाब में नरेंद्र सिंह ने कहा-मेरे शुभचिंतक ऐसी मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को देखना है। वैसे मेरी ऐसी चाहत नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
