विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, कब-कब और कहां-कहां मिले पीएम मोदी और नवाज शरीफ

By Test1 Test1Edited By:
Published: Fri, 25 Dec 2015 02:13 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2015 04:23 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और अफगानिस्तान की यात्रा के बाद पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और अफगानिस्तान की यात्रा बाद अब पाकिस्तान की यात्रा करने वाले हैं। वे आज ही स्वदेश भी लौट जाएंगे। दरअसल पीएम मोदी ने अपने रूस दौरे के दौरान एक ट्वीट कर सबको हैरान कर दिया। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लाहौर जाएंगे और उन्हें अपनी शुभकामनाएं देकर शाम को फिर वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

काबुल से लाहौर जाएंगे पीएम मोदी, नवाज शरीफ से करेंगे मुलाकात

यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब पेरिस में हुई दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के बात दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार आने की उम्मीद है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी बाजपेयी भी पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं।

आइए एक नजर डालते हैं कि कब और कहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष नवाज शरीफ ने मुलाकात की है:

मई 2014: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में मोदी और नवाज शरीफ ने मुलाकात की।

नवंबर 2014 : 18वें सार्क सम्मेलन के दौरान नेपाल की राजधानी काठमांडू में दोनों नेताओंं के बीच मुलाकात हुयी लेकिन उस समय द्विपक्षीय बातचीत नहीं हुयी थी।

जुलाई 2015: रूस के उफा में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ ने द्विपक्षीय मुलाकात व वार्ता की।

नवंबर 2015: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ ने पेरिस जलवायु सम्मेलन के मौके पर अनअपेक्षित मुलाकात की और दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों के बीच दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया।

ये भी पढ़ेंः जानिए कैसे बना पीएम मोदी का लाहौर जाने का प्रोग्राम