यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस ने बताया मोदी को मानव के भेष में दानव
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत से जोड़कर की गई नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने बेहद ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत से जोड़कर की गई नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने मोदी को मानव के भेष में दानव करार देते हुए उन्हें मानसिक रूप से बीमार करार दिया है।
पढ़ें : झूठे वादे करने वालों के झांसे में न आएं: मोदी
दोनों राष्ट्रीय दलों के बीच चुनावी आरोप-प्रत्यारोप बेहद निचले स्तर पर पहुंचते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बीमारी के बहाने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। राहुल ने खाद्य सुरक्षा विधेयक के संदर्भ में सोनिया की बीमारी का उल्लेख पहले किया था। उसी पर मोदी ने चुटकी ली थी कि अगर मैडम बीमार हैं तो जिसमें दम हैं उन्हें कामकाज दें और वे कुछ करके दिखाएं।
मोदी की इस चुटकी पर कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने ट्वीट कर गुजरात के मुख्यमंत्री के बयान को पशुवत करार दे दिया। शकील ने लिखा, 'केवल मानव के भेष में कोई दानव ही किसी की शारीरिक बीमारी पर कटाक्ष कर सकता है। इससे जाहिर है कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं।' वहीं, खूनी पंजा वाले बयान पर कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश को खूनी इंसान से बचाने की जरूरत है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर